Wednesday, August 19, 2015

कांग्रेस प्रमुख पुर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने नारा दिया " ग़रीबी हटाओ "..
स्व. राजीव गांधी ने भी यही नारा दिया " ग़रीबी हटाओ "...
सोनीया और राहुल ने भी यही नारा लगाया " ग़रीबी हटाओ "...
अब सोचने की बात है इन ६० वर्षों में ग़रीब मर गए लेकिन ग़रीबी नहीं मिटी |
भारत के साथ शुरूआत करने वाले देश सिंगापुर , जापान विकसित हो गए और हम आज भी विकासशील हैं |
अरे भई कब तक भारत को ग़रीब रख कर ग़रीबी पे वोट मांगोगे | भारत के मुक़ाबले में सिंगापुर और जापान जैसे देश कहाँ से कहाँ तक पहुँच गए और हम उसी जगह रेंग रहे हैं |
भईया भारत  ICU में भरती है इलाज ज़ल्द से ज़ल्द करो |
भारत के नेताओं की सोंच दुसरे देश के नेताओं के मुकाबले बहुत हीं कमज़ोर है | सोंच बदलो नेताओं तब देश बदलेगा |
संसद में बैठ के हंगामा करने से नहीं बदलता देश काम करने से बदलता है | नेता लोग सिर्फ अपनी ग़रीबी मिटाने में लगे रहते हैं भारत के आम लोगों की ग़रीबी कब मिटेगी...???
कब ???              कब ???            कब ???

कृप्या कर समय और तारिख बताएँ |
                          ---- भारत गणराज्य का एक नागरिक

No comments:

Post a Comment